प्रियंका चोपड़ा की गोद में दिखीं मालती मैरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक्ट्रेस की बेटी की तस्वीर
मुंबई । बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। मेट गाला 2023 के इवेंट में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। लेकिन इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस उनकी बेटी मालती मैरी को मिस करते नजर आए। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी की नई तस्वीर सामने आई है, जो फैंस का दिल लूट रही है।
इस तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा जोनस अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई दे रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये अनदेखी तस्वीरें उस समय की है, जब एक्ट्रेस मेट गाला 2023 के लिए तैयार हो रही थी।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2023 इवेंट के अलावा अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेट को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर धमाल मचा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की इस वेब सीरीज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये वेब सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी।
Leave A Comment