जैन ने पापा शाहिद कपूर के साथ देखा आईपीएल मैच, स्टेडियम से वायरल हो गई स्टारकिड की क्यूट फोटो
मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ पक्के फैमिली मैन भी हैं। फिल्म स्टार अक्सर अपनी फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताते दिख जाते हैं। फिल्म स्टार शाहिद कपूर और उनकी फैमिली की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। अभी हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने अपने पति के फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने के मौके को धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। शाहिद कपूर के घर में हुई इस पार्टी की तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस को खूब एंटरटेन किया। अब हाल में 'कबीर सिंह' स्टार शाहिद कपूर की अपने बेटे संग एक बेहद क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस तस्वीर में शाहिद कपूर अपने बेटे जैन कपूर के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच का मजा लेते दिखे।
बीते दिन फिल्म स्टार शाहिद कपूर मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच हुए आईपीएल मैच का मजा लेने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे हुए थे। जहां उनका क्यूट बेटा जैन कपूर भी साथ में ही था। अब इन दोनों सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी हैं। सामने आईं शाहिद कपूर और जैन कपूर की ये क्यूट फोटो हर किसी का दिल जीत रही है।
फिल्म स्टार शाहिद कपूर एक नहीं बल्कि 2 बच्चों के पापा हैं। शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर 6 साल की है। जबकि, उनका बेटा जैन कपूर 4 बरस का है। फिल्म स्टार शाहिद कपूर अपने दोनों ही बच्चों के बेहद करीब हैं। फिल्म स्टार अक्सर अपनी फैमिली संग प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जो फैंस का दिल जीत ले जाती हैं।
एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म स्टार हाल ही में वेब सीरीज फर्जी में दिखाई दिए थे। इस वेब सीरीज में एक्टर ने एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। वेब सीरिज में शाहिद कपूर की टक्कर तमिल स्टार विजय सेतुपति से थी। वेब सीरीज में एक्टर अदाकारा राशी खन्ना संग ऑन स्क्रीन नजर आए थे। अब एक्टर जल्दी ही एक क्राइम थ्रिलर फिल्म बल्डी डैडी में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं।
Leave A Comment