64 वर्ष की उम्र में क्या है सुनील शेट्टी की फिटनेस का राज?
नई दिल्ली। अभिनेता सुनील शेट्टी की उम्र करीब 64 वर्ष है। मगर, फिटनेस के मामले में वे युवाओं को मात देते हैं। अक्सर फैंस जानना चाहते हैं कि सुनील शेट्टी की इस सेहत और फिटनेस का राज क्या? खुद अभिनेता ने हाल ही में इसका खुलासा किया। सुनील शेट्टी ने कहा, 'कंसिस्टेंसी। सोमवार से शनिवार तक, मैं वर्कआउट करता हूं। नींद, अच्छा और सादा खाना। साढ़े छह बजे तक खाना। लोग जिम और प्रोटीन शेक के बारे में बात करते हैं। पहले यह फैसला लेना है कि हमें जिम जाना है। इसमें कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी है। मैं तब भी प्योर खाना खाता था, मां के हाथ का खाना। मां के हाथ से प्यार में घी ज्यादा डल जाता था, उसके लिए वर्कआउट करना। सीजन वाले फल खाना।
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, 'मैं आज 64 साल का हूं और मैं अगर फिट हूं तो सिर्फ इसलिए कि मैं बहुत साधारण चीजें करता हूं'। मैं कभी प्रोटीन शेक नहीं लेता। मुझे वह अपने खाने में अपनी खुराक में मिल जाता है। लोग जिम और प्रोटीन शेक के बारे में बात करते हैं, लेकिन निरंतरता और अनुशासन जरूरी है। सोमवार से शनिवार कसरत जरूरी है। हर कीमत पर नींद जरूरी है। साढ़े छह-सात बजे से पहले खाना खत्म कर देना जरूरी है। सीजनल फल-सब्जियां खाएं। जो फल-सब्जियां सर्दियों में मिलती हैं, वो गर्मियों में खा रहे हैं तो फायदा नहीं है। मैं कभी प्रोटीन शेक नहीं लेता। मैं नहीं जानता कि वह अच्छा है या बुरा। स्वस्थ रहना बीमार रहने से ज्यादा सस्ता है'।
Leave A Comment