गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत
नई दिल्ली। उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन से चार पर्यटक भी शामिल हैं। इनमें 4 टूरिस्ट, 14 स्टाफ मेंबर और 7 शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 6 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नाइट क्लब ने आग संबंधी सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था। पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में आधी रात के बाद आग लगी। अग्निशमन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रात भर बचाव कार्य में जुटी रहीं।
यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में पर्यटकों का सीजन चल रहा है। यह नाइट क्लब पिछले साल ही खुला था।


.jpg)











Leave A Comment