आरोग्य सेतु ऐप के जरिए मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल केवल चिकित्सा प्रयोजन के लिए किया जाएगा
नर्ई दिल्ली। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा है कि सरकार आरोग्य सेतु ऐप के जरिए मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल केवल चिकित्सा प्रयोजन के लिए करेगी और लोगों से संबंधित आंकड़ों का किसी अन्य काम के लिए इस्तेमाल कभी नहीं किया जाएगा।
श्री कांत ने ट्वीट करते हुए कहा कि निजता अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार इसे सबसे अधिक महत्व देती है। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप व्यक्तियों, उनके परिवारों और समुदाय की कोविड-19 से रक्षा करने में ढाल की तरह काम करेगा। उन्होंने इस ऐप को विश्व स्तरीय मेक इन इंडिया उत्पाद बताया और कहा कि यह संक्रमण के जोखिम की जानकारी देकर लोगों का सशक्तीकरण करता है।
आरोग्य सेतु ऐप के महत्व पर जोर देते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव अजय प्रकाश साहनी ने कहा कि यह ऐप कोविड-19 से निपटने में कारगर उपकरण सिद्ध होगा।
Leave A Comment