कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने ठेकेदार की मौत पर विवाद के बीच इस्तीफा दे दिया
नई दिल्ली। कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने कल बेंगलुरू में मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ईश्वरप्पा ने अपने खिलाफ दायर याचिका के बाद बृहस्पतिवार को शिवमोगा में त्यागपत्र देने की घोषणा की थी। उन पर ठेकेदार संतोष पाटिल को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप है। आत्महत्या करने वाले ठेकेदार ने व्हाट्सऐप संदेश में ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में श्री ईश्वरप्पा ने कहा कि उन्होंने पार्टी और अपने कार्यकर्ताओं को शर्मिंदगी से बचाने के लिए त्यागपत्र दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उन्हें बदनाम करने के लिए जिम्मेदार लोगों का खुलासा करने का अनुरोध किया। श्री ईश्वरप्पा ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मामले की जांच के बाद वे निर्दोष साबित हो जाएंगे।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment