इन तारीखों पर जन्मे लड़के बनते हैं परफेक्ट दामाद !
एक अच्छा इंसान हर रिश्ते दिल से निभाता है। वहीं अगर आप अपनी बेटी के लिए अच्छा रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो चूजी होना लाजमी है। हर कोई चाहता है कि बेटी का घर अच्छे से बसे। तो चलिए न्यूमेरेलॉजी की मदद से जानते हैं कि आखिर किन तारीखों में जन्मे लड़के परफेक्ट दामाद बनते हैं? मूलांक 2 और मूलांक 7 वाले लड़के अच्छे दामाद वाली कैटेगरी में बिल्कुल फिट बैठते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
मूलांक 2 और मूलांक 7 हैं परफेक्ट
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होगा। तो वहीं जिनका जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होगा उनका मूलांक 7 होगा।
फीलिंग्स की कद्र करते हैं मूलांक 2 वाले लड़के
मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंदमा है तो ये काफी इमोशनल होते हैं। रिश्ते की गहराई को समझते हैं और बेहद भरोसेमंद होते हैं। समझदार होने के साथ-साथ सामने वाले के मन की बात आसानी से समझ लेते हैं और रिश्ते में प्यार-सम्मान बनाए रखते हैं।
पत्नी को देते हैं प्रिंसेंस ट्रीटमेंट
मूलांक 3 वाले लड़के पत्नी को प्रिंसेस ट्रीटमेंट देने में जरा भी पीछे नहीं हटते हैं। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से ये अपने पार्टनर की हर एक बात ध्यान से सुनते हैं और सही राय भी देते हैं। हर छोटी-छोटी बात का ख्याल रखना इन्हें पसंद है।
मूलांक 7 वाले लड़के लेते हैं सही फैसला
पार्टनर का सही फैसला लेना जिंदगी की कई मुश्किलों को कम कर सकता है। कन्फ्यूजन में पड़े लोग ना सिर्फ रिश्ता उलझाते हैं बल्कि जिंदगी को भी सही ट्रैक पर नहीं ले पाते हैं। स्वामी ग्रह केतु होने के नाते मूलांक 7 वाले लड़के फालतू की बहस करने से बचते हैं। रिश्तों में सही बैलेंस बनाकर चलते हैं।
ससुराल वालों का जीतते हैं दिल
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 7 वाले लड़के ससुराल में हर किसी के चहेते बन जाते हैं। सॉफ्ट नेचर के होते हैं। बड़ों की बात सुनते हैं और परिवार के हर एक सदस्य के साथ इनका बॉन्ड बहुत ही अच्छा होता है।
क्यों बनते हैं पसंदीदा दामाद?
मूलांक 2 और मूलांक 7 वाले लड़के अपने खास गुणों की वजह से ही दामाद का रोल भी अच्छे से अदा करते हैं। इनमें समझदारी होती है। साथ ही ये समझदार बहुत होते हैं और इन्हें अच्छे से हर एक रिश्ता निभाना आता है। साथ ही ये ईमानदार भी बहुत होते हैं। यही सारे गुण इन्हें बाकियों से खास बनाते हैं।
---डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।










Leave A Comment