ब्रेकिंग न्यूज़

 बिना अलार्म के खुल जाएगी नींद!

सुबह वाली नींद हर किसी को प्यारी होती है और यही कारण है कि हम अलार्म को बार-बार बंद करते रहते हैं। सुबह कहीं जाना हो तब भले ही हम जल्दी उठ जाए लेकिन वैसे अलार्म को 5 मिनट बढ़ाते हुए करीब 1-2 घंटे और सो लेते हैं। आजकल की लाइफस्टाइल में सुबह देर से उठना काफी नॉर्मल हो चुका है लेकिन पहले लोग सुबह 4-5 बजे उठना सही मानते थे। सुबह जल्दी उठने पर दिमाग फ्रेश रहता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही कई प्रोडक्टिव काम भी कर सकते हैं। अगर आप किसी सफल व्यक्ति के बारे में जानें तो पाएंगे कि वह सभी लोग सुबह जल्दी उठते हैं। आप भी जल्दी उठने की कोशिश रोजाना करते हैं लेकिन उठ नहीं पाते तो आज हम आपको जल्दी उठने के 3 सरल तरीके बताने जा रहे हैं। सात्विक मूवमेंट यूट्यूब चैनल पर वीडियो में इसके बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने सुबह जल्दी उठने और मॉर्निंग रूटीन के बारे में सलाह दी है।
क्यों नहीं खुलती नींद
आजकल लोग देर से खाना खाते हैं और फिर बिस्तर पर लेटने के बाद मोबाइल चलाने लगते हैं। स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी नींद के हार्मोन मेलाटोनिन के निर्माण को रोकती है और यही कारण है कि नींद देर से आती है। फिर सुबह कई अलार्म बजने के बाद भी आंख नहीं खुलती। रील्स, फिल्म या किसी से देर रात तक बातें करने से दिमाग सक्रिय रहता है, जिससे नींद पूरी नहीं होती और सुबह उठने पर भारीपन लगता है।
जल्दी उठने के 3 तरीके क्या है
1- रात से ही कर लो तैयार
सात्विक मूवमेंट के अनुसार, अगर आपको सुबह जल्दी उठना है तो रात से ही तैयारी करनी होगी। सुबह के 10 अलार्म लगाने के बजाय रात के 9-10 बजे का अलार्म सेट करें। जैसे ही रात में ये अलार्म बजे, आप अपने बिस्तर पर सोने के लिए चले जाए। अगर आप देर रात तक जगेंगे तो सुबह नींद खुलना नामुमकिन है। ऐसे में जरूरी है कि आप रात को जल्दी सोएं, जिससे दिमाग शांत रहे और नींद पूरी हो जाए। अगर आप 9 बजे नहीं सो सकते तो 10 बजे तक जरूर सोने की कोशिश करें।
रात की अच्छी नींद
2- सुबह का प्लान बनाएं
अगली सुबह अगर आपको कहीं बाहर जाने के लिए ट्रेन-फ्लाइट पकड़ना हो, ऑफिस की जरूरी मीटिंग अटेंड करनी हो तो आपकी नींद खुद ही खुल जाती है। अलार्म बाद में बजता है लेकिन रोजाना ऐसा नहीं होता। ऐसा इसलिए होता है कि जब आपके दिमाग में पहले से कोई प्लान होता है, तो सब-कॉन्शियस माइंड में वह चलता रहता है और इसी वजह से सुबह नींद जल्दी खुल जाती है। इसिलए सुबह के लिए प्रोडक्टिव प्लान बनाकर सोएं- जैसे सुबह एक्सरसाइज करनी है, बुक पढ़नी है, टहलने जाना है या जो भी आपके लिस्ट में हो।
3- डिनर को बनाइये हल्का
अगर आपका डिनर हैवी रहेगा, तो पेट को उसे पचाने के लिए करीब 5-6 घंटे की मेहनत लगेगी। ऐसे में नींद भी भरपूर आएगी और आप सुबह नहीं उठ पाएंगे। साइंस भी कहता है कि दिन में हैवी लंच करो लेकिन डिनर हमेशा लाइट ही रखो। डिनर में अनाज कम खाएं और सलाद-सब्जियां ज्यादा खाएं। अगर आप डिनर में राजमा-चावल, दाल-चावल जैसी चीजें खाते हैं, तो सुबह नींद खुलना मुश्किल है। ध्यान रखें कि अगर 10 बजे सो रहे हैं, तो डिनर सोने से करीब 2 घंटे पहले यानी 8 बजे कर लें।
हेल्दी सैलेड कैसे बनाएं
3 M को करें फॉलो
सुबह जल्दी उठना है तो आपको 3 M वाले नियम को जरूर फॉलो करना चाहिए। यही आपका मॉर्निंग रूटीन भी होना चाहिए, इसमें पहले M का मतलब है मेडिटेशन करना। सुबह उठने पर सबसे पहले योगा, एक्सरसाइज या फिर मेडिटेशन करें। दूसरे M का मतलब है कि मूवमेंट। उठने के बाद अपने शरीर को चलाएं, आप टहल सकते हैं या फिर कोई फिजिकल एक्टिविटी कर सकते हैं। तीसरे M का मतलब है मास्टरी। मतलब ऐसा काम करें, जो आपके दिमाग को तेज करने में मददगार हो। जैसे कोई किताब पढ़ें, नई स्किल्स सीखें या फिर कोई क्रिएटिव काम करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english