ब्रेकिंग न्यूज़

अमिताभ बच्चन ने भारी बारिश के बावजूद 'जलसा' के बाहर जुटे प्रशंसकों के प्रति आभार जताया

 नयी दिल्ली. ।बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन प्रशंसकों के प्रति आभार जताया जो मुंबई में भारी बारिश के बावजूद उनकी एक झलक पाने के लिए उनके आवास 'जलसा' के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद भावुक करने वाला क्षण है। अमिताभ बच्चन पांच दशक से भी अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह हर रविवार अपने आवास के बाहर आकर अपने प्रशंसकों से मुलाकात करते हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए वहां इकट्ठा होते हैं। अभिनेता यह वर्षों से करते आ रहे हैं। अभिनेता ने सोमवार को अपने व्यक्तिगत ब्लॉग पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कर कहा कि उनके प्रशंसक खराब मौसम में भी चाहे बारिश हो या सर्दी, उनके आवास के पास आते हैं। इस समय मुंबई में मानसून की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
तस्वीरों में अभिनेता अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते नजर आए। उन्होंने लिखा, " हाथ हिलाना, नमस्कार करना, ऑटोग्राफ देना… और वे आते हैं, इंतजार करते हैं और फिर चले जाते हैं… मैं हमेशा उनका सम्मान करता हूं। चाहे बारिश हो, धूप हो या सर्दी, वे मौसम की परवाह किए बिना आते हैं और वही उत्साह बनाए रखते हैं… यह मेरे लिए बेहद भावुक करने वाला है।" बच्चन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के अगले भाग और 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे, जिसमें वह डायना पेंटी और निमरत कौर के साथ दिखाई देंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english