ब्रेकिंग न्यूज़

 भारतीयों को रोज किशमिश क्यों खाने चाहिए?

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो ज्यादातर भारतीय घरों में आसानी से मिल जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग होते हैं, जो इन्हें रेगुलर बेसिस पर खाते हैं। ऐसा इसलिए क्यों छोटे से दिखने वाले इस ड्राई फ्रूट के फायदे ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं हैं। आमतौर पर हम बादाम-अखरोट को तो फायदेमंद समझते हैं, लेकिन किशमिश ज्यादातर लोग सिर्फ मिठाई या खीर-हलवे में डालने को ही यूज करते हैं।. ज्यादातर भारतीय किशमिश के फायदे जानते नहीं हैं। अगर वो इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर लें तो बहुत से लोगों की कब्ज की समस्या दूर हो जाए। आइए जानते हैं किशमिश के फायदों के बारे में डॉक्टर का और क्या कहना है।
कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद है किशमिश
भारत में बहुत से लोगों को कब्ज की समस्या बनी रहती है। इसपर डॉक्टर कहते हैं कि अगर लोग नियमित रूप से किशमिश खाना शुरू कर दे, तो आधे लोगों की ये समस्या ठीक हो सकती है। दरअसल किशमिश नेचुरली आपके गट के वाटर बैलेंस को इंप्रूव करने का काम करते हैं। इसमें 'सोर्बिटोल' नामक तत्व मौजूद होता है, जो मल में नमी बनाए रखने का काम करता है। किशमिश में मौजूद फाइबर मल को सॉफ्ट और आसानी से निकलने वाला बनाता है। डॉक्टर बताते हैं कि कब्ज में हमेशा किसी दवा की जरूरत नहीं होती है, कई मामलों में खानपान में छोटे-छोटे बदलाव भी काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
एसिडिटी और भारीपन को कम करने में सहायक
डॉ शुभम कहते हैं कि किशमिश गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया को पोषण देने का काम करती है। इससे एसिडिटी और पेट फूलना या भारीपन जैसी समस्याओं में भी मदद मिलती है। कब्ज की वजह से मल त्याग के दौरान ज्यादा जोर लगाने की समस्या कम होने पर पाइल्स (बवासीर) और एनल फिशर का रिस्क भी कम हो जाता है।
हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है किशमिश
किशमिश सिर्फ आपके गट के लिए ही नहीं, बल्कि हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। डॉक्टर कहते हैं कि किशमिश में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम मौजूद होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। नियमित रूप से इनका सेवन आपकी ओवरऑल हार्ट हेल्थ और पाचन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
कब और कितनी मात्रा में किशमिश का सेवन करें
डॉक्टर कहते हैं कि आप रोजाना 8-10 किशमिश खा सकते हैं। इन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें, फिर सुबह चबा चबाकर अच्छी तरह खा लें। अगर आप इन्हें लगातार एक हफ्ते तक कंज्यूम करें तो फर्क साफ महसूस किया जा सकता है।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english