43 लाख रूपये मूल्य की अफीम जब्त, तीन लोग गिरफ्तार
चतरा। झारखंड के चतरा जिले में तीन लोगों के पास से 43 लाख रूपये मूल्य की अफीम मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर राजपुर थानाक्षेत्र के टेमका गांव में शुक्रवार को छापा मारा गया और 43.1 किलोग्राम अफीम जब्त की गयी। उसने बताया कि तीन लोग गिरफ्तार किये गये जिनमें दो बिहार के गया जिले के हैं।
पुलिस के अनुसार इस सिलसिले में मादक पदार्थ संबंधित एनडीपीएस कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment