महिला ने प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर रची थी व्यक्ति की हत्या की साजिश...!
नोएडा। नोएडा पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ रविवार को एक निजी कंपनी के सुपरवाइजर की हत्या के रहस्य को उजागर करने का दावा किया, जिसे पांच दिन पहले शहर की एक सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यह भी दावा किया कि इस घटना में शामिल व्यक्ति की दूसरी पत्नी सहित दो लोग फरार हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि 10 मई की दोपहर को सेक्टर 94 के निकट ओखला पक्षी अभयारण्य के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने ऋषि पाल शर्मा को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान 14 मई को उनकी मौत हो गई थी। सिंह ने बताया कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की तथा रविवार को पुलिस ने इस हत्या में शामिल आरोपी अकील और आरोपी विशाल सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल शर्मा की दूसरी पत्नी आरोपी पूजा तथा आरोपी मेहंदी हसन फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी अकील ने बताया कि शर्मा का पहली पत्नी मीनू से तलाक हो गया था और दूसरी पत्नी आरोपी पूजा को पहले पति संतोष से एक बेटा है, जिसका नाम आरोपी विशाल सिंह है। आरोपी अकील की पत्नी का अपोलो अस्पताल दिल्ली में उपचार चल रहा था। आरोपी पूजा भी अपोलो अस्पताल दिल्ली में सफाईकर्मी थी, तभी से आरोपी पूजा और आरोपी अकील के प्रेम संबंध थे। आरोपी पूजा ने आरोपी अकील को बताया था कि शर्मा के पास काफी संपत्ति है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी पूजा ने ऋषि पाल से काफी संपत्ति बिकवा दी थी। बाकी बची संपत्ति को हड़पने के लिए उसने अपने आरोपी प्रेमी अकील एवं बेटे आरोपी विशाल के साथ मिलकर ऋषि पाल को जान से मारने की साजिश रची। इसके लिए आरोपी अकील और आरोपी विशाल ने शार्प शूटर आरोपी मेहंदी हसन को 50 हजार रुपया देकर घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया। साजिश के तहत आरोपी अकील ने 10 मई को अपनी मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर उसे आरोपी विशाल और शार्प शूटर आरोपी मेहंदी हसन को दे दी और उसी दिन हसन ऋषि पाल को गोली मारकर फरार हो गया। अधिकारियों ने कहा कि हत्या के मामले में सेक्टर 126 पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।









.jpg)
Leave A Comment