ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे गए युवक की पीट-पीटकर हत्या!!


इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पीट-पीटकर 21 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक युवक की प्रेमिका के परिजनों ने इस जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद आग-बबूला होकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवत सिंह विरदे ने बताया कि खुड़ैल के ग्रामीण क्षेत्र में विनोद चौहान (21) नामक युवक का मंगलवार की सुबह शव बरामद किया गया । विरदे ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि एक युवती के परिजनों ने चौहान पर सोमवार को उस वक्त हमला किया, जब वह खेत में अपनी इस प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। पुलिस अधीक्षक ने बताया,‘‘चौहान के शव की हालत देखकर लगता है कि उसे तब तक पीटा गया, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। हमें आशंका है कि उसका गला भी घोंटा गया।'' उन्होंने बताया कि चौहान की हत्या के बाद युवती के माता-पिता तथा भाई फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english