ब्रेकिंग न्यूज़

 झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्‍व वाले एन.डी.ए. की उम्मीदवार होंगी; विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया

 नई दिल्ली। झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू राष्‍ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व वाले राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए की उम्‍मीदवार होंगी। नई दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद, पार्टी अध्‍यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि पहली दफा महिला जन-जातीय उम्‍मीदवार को वरीयता दी गयी है। उन्‍होंने बताया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार के लिए बीस नामों पर विचार किया और तय किया गया कि ऐसे व्‍यक्ति का चयन किया जाए जो पूर्वी भारत से, जन-जातीय और महिला उम्‍मीदवार हो। श्री नड्डा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपीए के घटक दलों से बातचीत की, लेकिन किसी नाम पर आम सहमति नहीं बनी।

सुश्री मुर्मू ने कहा कि उन्‍हें अपनी उम्‍मीदवारी पर आश्‍चर्य हुआ और यकीन नहीं हुआ। उन्‍होंने कहा कि वे संविधान में वर्णित राष्‍ट्रपति की शक्तियों के अनुसार काम करेंगी। झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल ने कहा कि वे समर्थन जुटाने के लिए निर्वाचक मंडल के सदस्‍यों से संपर्क करेंगी।
राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान अगले महीने की 18 तारीख को कराया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि सुश्री मुर्मू भारत की एक महान राष्‍ट्रपति होंगी। श्री मोदी ने कहा कि उन्‍होंने अपना जीवन समाज सेवा, निर्धन, शोषित और उपेक्षित लोगों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया है। उन्‍हें बेहतर प्रशासनिक अनुभव है और राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल शानदार रहा है। उन्‍होंने कहा कि करोड़ों लोग, विशेष रूप से जिन्‍होंने गरीबी और कठिनाइयों का सामना किया है, द्रौपदी मुर्मू के जीवन से, प्रेरणा लेते हैं। श्री मोदी ने यह भी कहा कि नीतिगत मामलों की उनकी समझ और संवेदनशील स्‍वभाव से देश को लाभ होगा।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सुश्री मुर्मू को राष्‍ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्‍मीदवार बनाया जाना देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्‍होंने कहा कि इस फैसले से जन-जातीय गौरव नई ऊचांइयों पर पहुंचेगा। श्री शाह ने ट्वीटर पर कहा कि सुश्री मुर्मू ने जन-जातीय समाज में शिक्षा के बारे में जागरूकता के प्रसार और जन प्रतिनिधि के रूप में लंबे समय तक जनसेवा के जरिए अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के पिछले आठ वर्ष के नेतृत्‍व में महिला अधिकारिता और जन-जातीय पहचान बहाल करने के दिशा में कई महत्‍वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। श्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट में कहा है कि द्रौपदी मुर्मू अपने प्रशासनिक गुणों और विनम्रता के लिए जानी जाती हैं तथा वे गरीबों और समाज के वंचित वर्गों की भलाई के लिए काम करती रही हैं।
डॉ. जयशंकर ने ट्वीट में कहा कि द्रौपदी मुर्मू का नामांकन मोदी सरकार के समावेशी विकास और समृद्धि के दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है। उन्होंने इसे एक प्रेरणादायी पसंद बताते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू का अनुभव, संवेदनशीलता और सेवा भावना उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाती है।
 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार होंगे। विपक्षी दलों ने कल नई दिल्ली में बैठक के बाद उनके नाम की घोषणा की। इन दलों ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि उन्होंने श्री सिन्हा की उम्मीदवारी का सर्वसम्मति से फैसला लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार ने राष्ट्रपति उम्मीदवारी पर सहमति बनाने का गंभीर प्रयास नहीं किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने बताया कि श्री सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन भरेंगे।
बैठक में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी, डीएमके के तिरूचि सिवा और अन्य नेता शामिल हुए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english