नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा - अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू करने का फैसला लिया जाएगा
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि विदेशी नागरिकों की यात्रा पर लगी पाबंदियां जैसे ही ख़त्म होंगी नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। श्री पुरी ने कहा कि गंतव्य देशों को आने वाली उड़ानों को अनुमति देने के लिए तैयार रहना होगा।
श्री पुरी ने कहा कि लोगों के लिए निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने की बढ़ती मांग के कारण जो लोग विशेष कारणों से विदेश यात्रा करना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन की स्थिति की समीक्षा की है। श्री पुरी ने कहा की विश्व स्तर पर स्थिति सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकांश देशों में 10 प्रतिशत से कम अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चल रही हैं और वे केवल अपने ही नागरिकों को प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं और विदेशी नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध है। श्री पुरी ने कहा की वंदे भारत मिशन के अन्तर्गत और उड़ानें संचालित की जाएंगी।
Leave A Comment