उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र में 22 सितम्बंर का एक दिन महिला विधायकों के लिए आरक्षित
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानमण्डल का मॉनसून सत्र आज से लखनऊ में शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान पहली बार विधानसभा में इस महीने की 22 तारीख को महिला विधायकों के लिए एक दिन आरक्षित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि 22 तारीख को प्रश्नकाल के बाद महिला प्रतिनिधि, महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि देश में यह अपनी तरह का पहला प्रयास है। महिला सदस्यों के लिए एक दिन आरक्षित करने का निर्णय ऐसी शिकायतों के बाद किया गया कि महिला विधायकों को सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा है।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment