रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की; कहा - दोनों देश बहुआयामी सहयोग के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मिस्र की राजधानी काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की। श्री सिंह मिस्र की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने ट्वीट संदेश में कहा कि भारत और मिस्र परस्पर विश्वास को मजबूत बनाने का प्रयास जारी रखेंगे। दोनों देश बहुआयामी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।
इससे पहले, रक्षा मंत्री ने काहिरा में मिस्र के वायु सेना संग्रहालय का दौरा किया। उनका मिस्र के रक्षा और रक्षा उत्पाद मंत्री, जनरल मोहम्मद जकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता का भी कार्यक्रम है। इस अवसर पर दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे, सैन्य संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए नई संभावनाओं का पता लगायेंगे और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग को और गहरा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment