ब्रेकिंग न्यूज़

नौसेना अगले साल से अपनी सभी शाखाओं को महिलाओं के लिए खोलेगी: नौसेना प्रमुख

नयी दिल्ली. भारतीय नौसेना अगले साल से अपनी सभी शाखाओं को महिलाओं के लिए खोलने पर विचार कर रही है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शनिवार को यह बात कही। नौसेना दिवस से एक दिन पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एडमिरल कुमार ने यह भी बताया कि करीब 3,000 ‘अग्निवीरों' के पहले बैच की भर्ती कर ली गयी है जिसमें 341 महिलाएं भी हैं। नौसेना के अधिकारियों ने पिछले साल दिसंबर में बताया था कि विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य समेत करीब 15 युद्धपोतों पर 28 महिला अधिकारियों को तैनात किया गया है और यह संख्या बढ़ सकती है। एडमिरल कुमार ने कहा, ‘‘करीब 3,000 अग्निवीरों को शामिल किया गया है जिनमें 341 महिलाएं हैं। यह हमारे लिए ऐतिहासिक घटनाक्रम है क्योंकि पहली बार नौसेना महिला कर्मियों को शामिल कर रही है। हम पिछले करीब 16-17 साल से महिला अधिकारियों की भर्ती कर रहे हैं, लेकिन पहली बार हम महिला कर्मियों की भर्ती कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि नौसेना अगले साल से अपनी सभी शाखाओं को महिला अधिकारियों के लिए खोलेगी।
नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘अगले साल हम अपनी सभी शाखाओं में महिला अधिकारियों को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, न कि केवल सात या आठ शाखाओं में, जिनमें कि आज तक महिला कर्मियों को शामिल किया जाता रहा है। अगले साल से सभी शाखाओं को महिला अधिकारियों के लिए भी खोला जाएगा।'' नौसेना चार दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाती है। कराची बंदरगाह पर नौसेना के हमले और 1971 के भारत-पाक युद्ध में निर्णायक जीत की याद में यह दिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछला साल नौसेना के लिए अभियान की दृष्टि से व्यस्त और संतोषजनक रहा, वहीं कई मायनों में यह परिवर्तनकारी भी रहा। एडमिरल कुमार ने कहा, ‘‘सर्वाधिक गौरतलब तथ्य दो सितंबर को भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को शामिल किया जाना था। नि:संदेह देश और नौसेना के इतिहास में यह शानदार घटना थी।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह पोत आत्मनिर्भर भारत का मार्ग दर्शाता रहेगा और हमारी भावी पीढ़ियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करेगा।'
-

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english