मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई। मुंबई में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही मुंबई के समंदर में हाई टाइड आया है। हाई टाइड में समंदर की लहरें उफान भर रही हैं। मुंबई में हाई टाइड के अलर्ट के बीच समंदर में लहरें उठ रही हैं। जारी किए गए एक वीडियो में समंदर किनारे लहरें जोर से टकराती दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के अनुमान के बीच बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया था। इसमें शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे समंदर में 4.57 मीटर तक ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया गया था। इस बीच, बीएमसी से लोगों को समंदर किनारे ना जाने की सलाह दी है।
Leave A Comment