29 दिन फंदे से लटकी रही युवक की लाश ! वापस आई पत्नी तो मिला कंकाल
कानपुर (उप्र)। कानपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पति से विवाद के बाद ननद के घर चली गई पत्नी जब घर वापस लौटी तो पति का शव नहीं बल्कि कंकाल मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव करीब 29 दिन से फंदे से लटका था। घर आबादी से दूर था और बाहर से ताला लगा होने के कारण किसी को भी इस वारदात का पता ही नहीं चला।
मामला अरौल थाना क्षेत्र के गिलवट अमीनाबाद गांव का है। गांव में सुदामा शर्मा (30) पत्नी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहता था। पत्नी कीर्ति ने बताया कि उसका 18 दिसंबर को पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह दोनों बच्चों को लेकर ननद के घर उत्तरीपुरा चली गई थी। 21 दिसंबर तक उसकी पति से मोबाइल फोन पर बात होती रही। इसके बाद से पति से कोई बात नहीं हुई। आशंका है कि 21 दिसंबर को ही पति ने घर के बाहर के दरवाजे पर ताला डाल दिया। इसके बाद किसी तरह अंदर जाकर फंदे से लटक गया। कई दिन से पति से बात नहींं होने पर जब वह गांव लौटी तो घर में पति का शव लटकता मिला। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शव 25 से 30 दिन पुराना लग रहा है। (प्रतीकात्मक फोटो)






.jpg)

.jpeg)

Leave A Comment