मुंबई-गोवा हाईवे पर ट्रक-कार की टक्कर में नौ लोगों की मौत
मुंबई । रायगढ़ के रेपोली में आज सुबह करीब 4:45 पर एक ट्रक और एक ईको कार में गोवा-मुंबई राजमार्ग पर टक्कर हो गई। हादसे में 5 पुरुष, 3 महिला और एक बच्ची समेत 9 लोगों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में एक छोटा लड़का घायल है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।






.jpg)

.jpeg)

Leave A Comment