ब्रेकिंग न्यूज़

भारत ने फिलिस्तीन की यूएन सदस्यता की मांग का किया समर्थन

 नई दिल्ली। भारत ने फिलिस्तीन की संयुक्त राष्ट्र में पूर्ण सदस्यता की मांग का फिर से समर्थन किया है। साथ ही, इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान के लिए “दो-राष्ट्र समाधान” (Two-Nation Solution) पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। विदेश मंत्रालय (MEA) की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने सोमवार को ब्रुसेल्स में ‘फिलिस्तीन डोनर ग्रुप’ की मंत्री-स्तरीय बैठक में भारत का आधिकारिक रुख रखा।

 बैठक में रंगनाथन ने कहा कि भारत लंबे समय से फिलिस्तीन का विश्वसनीय साझेदार रहा है। उन्होंने दो-राष्ट्र समाधान के प्रति भारत के निरंतर समर्थन और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की सदस्यता के लिए फिलिस्तीन की दावेदारी के समर्थन को दोहराया।उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत फिलिस्तीन की UN पूर्ण सदस्यता का समर्थन करता है और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर इजराइल और फिलिस्तीन दोनों देशों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का समर्थन करता है।
MEA सचिव ने फिलिस्तीन में भारत द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यक्रमों का जिक्र किया। भारत की परियोजनाएं मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, क्षमता निर्माण और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर केंद्रित हैं। ब्रुसेल्स बैठक के दौरान श्रीप्रिया रंगनाथन ने फिलिस्तीनी लोगों के लिए और सहायता बढ़ाने की दिशा में पुनर्वास, स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी नई परियोजनाओं की घोषणा भी की।
भारत का यह रुख उसकी पारंपरिक विदेश नीति के अनुरूप है, जिसमें वह फिलिस्तीनी मुद्दे पर लंबे समय से संतुलित और सिद्धांतवादी रुख अपनाता आया है। यह बैठक यूरोपीय संघ, उसके सदस्य देशों, फिलिस्तीन और अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के बीच फिलिस्तीनी अथॉरिटी को वित्तीय सहायता और मानवीय मदद पहुंचाने पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english