भारत ने आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत श्रीलंका को 50 और बसें प्रदान की
नई दिल्ली। भारत ने श्रीलंका को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर 50 और बसों की आपूर्ति की है। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को ये बसें सौंपी। श्रीलंका ने कल अपनी स्वतंत्रता की प्लैटिनम जयंती मनाई थी। व्यावसायिक वाहन निर्माता अशोक लीलैंड को श्रीलंका परिवहन बोर्ड से 500 बसों की आपूर्ति का अनुबंध मिला है। इनमें से 75 बसें इस वर्ष पहले ही श्रीलंका को सौंपी जा चुकी है। इन बसों के लिए भारतीय आयात-निर्यात बैंक ऋण उपलब्ध करा रहा है।







.jpg)
.jpeg)

Leave A Comment