मौजूदा संस्थान को केंद्रीय विश्वविद्यालय में परिवर्तित करने का कोई प्रस्ताव नहीं : सरकार
नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि मौजूदा किसी संस्थान या विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय में परिवर्तित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना एक सतत प्रक्रिया है और आवश्यकता होने पर इसकी स्थापना की जाती है। ऐसे विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कोई निर्धारित मानक नहीं है। वर्तमान में, मौजूदा संस्थान या विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय में परिवर्तित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।'' अभी, देश भर में 54 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं।







.jpg)
.jpg)

Leave A Comment