प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलादेश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को पद संभालने पर बधाई दी है। श्री शहाबुद्दीन को भेजे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर उनका योगदान और एक न्यायविद के रूप में उनका अनुभव इस उच्च पद पर उनके बहुत काम आएगा।
भारत और बंगलादेश के बीच संबंध को साझा बलिदानों पर आधारित बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये संबंध दोनों देशों की जीवंत संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संपर्क से मजबूत हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगलादेश का घनिष्ठ मित्र होने के नाते भारत दोनों देशों के लोगों के हित के लिए बहुआयामी भागीदारी को और आगे बढ़ाने के प्रति वचनबद्ध है।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment