होली के दिन नदी में नहाने गए चार युवक डूबे, तीन की मौत
सुलतानपुर (उप्र) । होली खेलने के बाद बुधवार को गोमती नदी में नहाने गए चार युवकों में से तीन की डूबने से मौत हो गई जबकि चौथा लापता है।
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, तीन शवों को नदी से निकाला जा चुका है जबकि चौथे युवक की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया, “ कोतवाली नगर के सीताकुंड घाट के पास होली खेलकर दोपहर करीब तीन बजे चार युवक नहाने के लिए नदी में गए थे । जब उनका एक साथी डूबने लगा तो अन्य ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन चारों नदी में डूब गये।” उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरो ने तीन शवों को बरामद कर लिया है लेकिन चौथे युवक की तलाश जारी है। वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान अमित राठौर (30), गया प्रसाद (28) और रुद्र कुमार (18) के रूप में हुई है।



.jpg)





.jpg)
Leave A Comment