ब्रेकिंग न्यूज़

 उत्तराखंड के 115 शिक्षण संस्थान ई-ग्रंथालय पोर्टल से जुड़े

  देहरादून। उत्तराखंड के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों सहित 115 उच्च शिक्षण संस्थानों को ई-ग्रंथालय पोर्टल से जोड दिया गया है जिससे छात्रों को केवल एक ‘क्लिक' पर लाखों किताबें उपलब्ध हो जाएंगी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की पहल पर शुरू ई-ग्रंथालय पोर्टल पर इन उच्च शिक्षण संस्थानों के 1,09,250 छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों का पंजीकरण किया जा चुका है। रावत ने इसे डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के लिये एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को अब किताबों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं को पोर्टल पर पाठ्यक्रम की किताबों के साथ-साथ विभिन्न विषयों के शोध पत्र भी ऑनलाइन उपलब्ध मिलेंगे। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा में नवाचार, कौशल विकास, शोध एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसी कड़ी में राज्य की उच्च शिक्षा का डिजिटलीकरण करते हुये सभी सरकारी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को ई-ग्रंथालय पोर्टल से जोड़ा गया है। रावत ने बताया कि ई-ग्रंथालय से अब तक प्रदेश के 115 उच्च शिक्षण संस्थानों को जोड़ा जा चुका है और शीघ्र ही सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को इससे जोड़ दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को ई-ग्रंथालय से जुडने के बाद लिंक और पासवर्ड उपलब्ध कराया जायेगा ताकि वह कहीं से भी अपनी ज़रूरत और पसंद की किताबें पढ़ सकेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english