अमित शाह ने हवाई अड्डों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की समीक्षा की
नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को देश भर के हवाई अड्डों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए यात्रा को सुगम बनाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्री ने यात्रियों की सुविधा के लिए हवाई अड्डों पर अतिरिक्त प्रबंध करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया। एक अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री ने बैठक में देश भर के हवाई अड्डों पर यात्री यातायात की समीक्षा की।
गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएं कि हवाई अड्डे के द्वार, ‘चेक-इन काउंटर', सुरक्षा जांच और आव्रजन क्षेत्र में यात्रियों का ज्यादा समय न लगे। विमानन कंपनियों से अपेक्षा की जाती है कि वे सभी ‘चेक-इन' (हवाई अड्डे पर आगमन की सूचना देने का स्थान) और ‘बैगेज ड्रॉप' काउंटरों (सामान जमा कराने के स्थान) पर पर्याप्त कर्मचारी तैनात करें। विमानन कंपनियां आमतौर पर भीषण गर्मी के दौरान प्रतीक्षा समय के बारे में सोशल मीडिया पर समय-समय पर जानकारी साझा करती हैं और अब भी ऐसा ही किए जाने की संभावना है।

.jpeg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment