जीर्णोद्धार के दौरान पटना संग्रहालय का 95 वर्ष पुराना द्वार क्षतिग्रस्त
पटना । पटना संग्रहालय के दो प्राचीन द्वारों में से एक द्वार जीर्णोंद्धार के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण लोगों में रोष है। बिहार की राजधानी पटना में अंग्रेजों के जमाने का यह संग्रहालय 1928 में बन कर तैयार हुआ था और इसमें दो द्वार थे… ‘प्रवेश द्वार’ और ‘निकासी द्वार’। पुराने पटना गया मार्ग पर स्थित संग्रहालय की इमारत के जीर्णोद्धार तथा विस्तार का कार्य चल रहा है, जिसकी शुरुआत अगस्त 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। इसी निर्माण कार्य के दौरान ‘निकासी द्वार’ क्षतिग्रस्त हो गया है।
संग्रहालय के सुरक्षाकर्मियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, ‘‘ इस द्वार से दिन रात ट्रक कच्चा माल लेकर आ जा रहे हैं। आशंका है कि ऐसे ही किसी ट्रक से टकरा कर द्वार पूर्व में क्षतिग्रस्त हुआ हो।’’द्वार के बाएं हिस्से को काफी नुकसान हुआ और द्वार के ऊपर का गुंबद अपने स्थान से हट गया है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment