ब्रेकिंग न्यूज़

 राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज निधन हो गया है। बीमारी के चलते सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे 64 वर्ष के थे। 
एक समय उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे।  
  आज दोपहर 2.00 बजे उनका  ट्वीटर अकाउंट अपडेट किया गया था। जिसमें अमर सिंह ने लोकमान्य गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की थी। साथ ही उन्होंने जनता को ईद की भी बधाई दी थी। 
 अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदन के लिए चुना गया था। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी। बच्चन परिवार से उनकी नजदीकियां और फिर दूरियां काफी चर्चा में रही। 
  एक समय मुलायम सिंह यादव के खास कहे जाने वाले अमर सिंह साल 2017 के पहले ही किनारे लगने लगे थे। बाद में अमर सिंह  बीजेपी के कार्यक्रमों में नजर आने लगे। उन्होंने आरएसएस से जुड़े संगठन को अपने पूरी संपत्ति दान करने का भी ऐलान किया था।
अमरसिंह के असामयिक निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने -अपने ट्वीट में उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। 
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english