जेएसपीएल झारखंड के कॉरपोरेट अफेयर्स हेड सुयश शुक्ला ने सीएम हेमंत सोरेन को सौंपा तिरंगा

-सीएम ने फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया कैंपेन के लिए जिंदल कंपनी को दी बधाई
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को जिंदल स्टील एंड पावर के कॉरपोरेट अफेयर्स हेड (झारखंड) सुयश शुक्ला ने औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा और बताया कि जिंदल कंपनी के द्वारा 15 अगस्त 2023 से फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया कैंपेन चलाया जाना है। इसी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सुयश शुक्ला ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज सौंप कर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया कैंपेन के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने तिरंगे को जन-जन तक पहुंचाने में जो कानूनी लड़ाई लड़ी उसमें 22 सितंबर 1995 का दिन ऐतिहासिक है। इसी दिन नवीन जिंदल ने तिरंगे को लोकतांत्रिक बनाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 23 जनवरी 2004 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया तिरंगे को हर घर पंहुचाने के लिए प्रयासरत है।







.jpg)

.jpg)
Leave A Comment