भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 7 लाख 33 हजार से अधिक कोरोना परीक्षण किए गए
नई दिल्ली। कोविड संबंधी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार भारत ने एक दिन में सात लाख 33 हजार कोरोना परीक्षण करने का कीर्तिमान कायम किया है। इन्हें मिलाकर देश में अभी तक 2 करोड़ 60 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश की परीक्षण, संपर्क और उपचार कार्य नीति ने प्रति 10 लाख आबादी पर 18 हजार आठ सौ 52 नमूनों की जांच की अन्य उपलब्धि हासिल की है। देश में परीक्षण प्रयोगशालाओं का नेटवर्क निरंतर मजबूत बनाया जा रहा है। कुल मिलाकर एक हजार 421 प्रयोगशालाओं में कोविड नमूनों की जांच की जा रही है। इनमें 944 प्रयोगशालाएं सरकारी क्षेत्र में 477 निजी क्षेत्र में हैं।
एक दिन में कोविड संक्रमण से स्वस्थ होने की दर के मामले में भी देश ने नया रिकार्ड बनाया है। पिछले चौबीस घंटों में 56 हजार से अधिक रोगी उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अभी तक 16 लाख 39 हजार पांच सौ 99 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्?त हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 70.38 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में 6 लाख 43 रोगियों का उपचार चल रहा है। यह कुल संक्रमित व्यक्तियों का मात्र 27 .64 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि एक दिन में नए रोगियों की संख्या 60 हजार नौ सौ 63 दर्ज हुई है। कुल संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा 23 लाख 29 हजार को पार कर गया है। पिछले चौबीस घंटों में इस महामारी से 8 सौ 34 लोगों की मृत्यु हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या 46 हजार 91 हो गई है।
Leave A Comment