केंद्र ने राज्यों को 1.09 लाख करोड़ रुपये के कर हस्तांतरण की अतिरिक्त किश्त जारी की
नयी दिल्ली. वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने राज्य सरकारों को 1.09 लाख करोड़ रुपये के कर हस्तांतरण की अतिरिक्त किश्त जारी की है। यह सामान्य मासिक राशि के अतिरिक्त है। इस समय एक वित्त वर्ष के दौरान केंद्र द्वारा एकत्र किए गए करों का 41 प्रतिशत राज्यों को 14 किश्तों में हस्तांतरित किया जाता है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''केंद्र सरकार ने एक अगस्त 2026 को राज्य सरकारों को 1,09,019 करोड़ रुपये के कर हस्तांतरण की अतिरिक्त किश्त जारी की है, जो 10 अगस्त 2026 को जारी किए जाने वाले सामान्य मासिक हस्तांतरण के अतिरिक्त है।''










Leave A Comment