सरकार ने भारतीय स्टैम्प विधेयक 2023 के मसौदे पर सुझाव आमंत्रित किए हैं
नई दिल्ली। सरकार ने भारतीय स्टैम्प विधेयक 2023 के मसौदे पर सुझाव आमंत्रित किए हैं। लोगों से 30 दिन के अंदर अपने सुझाव देने को कहा गया है।केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा कि राजस्व विभाग ने मौजूदा स्टैम्प कर व्यवस्था के अनुरूप भारतीय स्टैम्प विधेयक का मसौदा तैयार किया है।पारित हो जाने के बाद यह विधेयक भारतीय स्टैम्प अधिनियम 1899 का स्थान लेगा। स्टैम्प अधिनियम लेनदेन संबंधी लिखतों पर स्टैम्प के रूप में लगने वाले करों से संबंधित विधान निर्धारित करता है।मंत्रालय ने कहा कि आधुनिक स्टैम्प कर व्यवस्था के अनुरूप बनाने के लिए समय-समय पर अधिनियम में संशोधन किया गया है।








.jpg)

Leave A Comment