तेंदुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि जैव विविधता के प्रति भारत के अटूट समर्पण का प्रमाण- प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि तेंदुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि जैव विविधता के प्रति भारत के अटूट समर्पण का प्रमाण है। पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव के सोशल मीडिया पोस्ट को साझा करते हुए श्री मोदी ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में विभिन्न सामूहिक प्रयासों की सराहना की।
श्री यादव ने गुरुवार को भारत में तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की। भारत में तेंदुओं के कब्जे वाले 70 प्रतिशत क्षेत्र में 13 हजार 874 तेंदुए हैं, जिनकी संख्या 2018 में 12 हजार 852 थी। मध्य भारत में इनकी संख्या सबसे अधिक है, जिसमें मध्य प्रदेश में तीन हजार 907 तेंदुए हैं।








.jpg)

Leave A Comment