उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के ज्यादातर भागों और दिल्ली में कहीं-कहीं सोमवार तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार और सोमवार को भीषण गर्मी रहेगी। कोंकण और गोवा में आज तथा असम में कल मौसम गर्म और नर्म बना रहेगा। इस बीच बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों, अंडमान-निकोबार दीप समूह के शेष भागों, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है।








.jpg)

Leave A Comment