कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली सीट पर 3 लाख 90,हजार 30 मतों के अंतर से चुनाव जीता
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली संसदीय सीट पर 3 लाख 90,हजार 30 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राज्य सरकार के मंत्री, भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 3 लाख 90,हजार 30 मतों के अंतर से पराजित किया। गांधी को 6 लाख 87,649 हजार मत तथा दिनेश प्रताप को 2,लाख 97,हजार 619 मत मिले।यहां बसपा उम्मीदवार ठाकुर प्रसाद यादव को 21,624 मत मिले। रायबरेली संसदीय सीट पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 2004 से 2019 तक लगातार चुनाव जीतती रहीं लेकिन 2024 में वह चुनावी लड़ाई से बाहर हो गयीं। उनकी जगह कांग्रेस से राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरे और यहां जीत दर्ज की। पिछली बार सोनिया गांधी ने 1,67,178 मतों के अंतर से रायबरेली में दिनेश प्रताप को पराजित किया था।

.jpg)






.jpg)

Leave A Comment