ब्रेकिंग न्यूज़

  पांच महीने  के बाद  देश में आज से मैट्रो रेल सेवा बहाल

नई दिल्ली।  देश के विभिन्न शहरों में मेट्रो सेवाएं पांच महीने से अधिक के अंतराल के बाद आज सुबह शुरू हो गईं। ये शहर हैं - दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद और अहमदाबाद।
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बताया कि यात्रियों को कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिये सुरक्षित दूरी बनाए रखने और मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा। पहले चरण में दिल्ली मेट्रो सेवा दो पारियों में सुबह सात बजे से सुबह ग्यारह बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी। मेट्रो की सामान्य सेवा 12 सितम्बर से शुरू हो जाएगी।
कंटेनमेंट ज़ोन में मेट्रो स्टेशन तथा प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे। बिना लक्षण वाले यात्रियों को स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रा करने की अनुमति दी गई है। प्रवेश द्वारों पर यात्रियों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।
 उत्तर प्रदेश में लखनऊ मेट्रो का संचालन आज सवेरे फिर शुरू हो गया। पहली मेट्रो ट्रेन सवेरे छह बजे चली। लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों की एक दूसरे से सुरक्षित दूरी, स्वच्छता और सफाई पर विशेष ध्यान दिया है। सुचारू, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिये अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। मेट्रो ट्रेन और स्टेशनों को हर तीन-चार घंटे के बाद सैनिटाइज किया जाएगा। यात्रा के लिए टोकन और समार्ट कार्ड दोनों ही मान्य हैं। यात्रियों को अधिकतम सुरक्षा प्रदान करने के लिए पहली बार लखनऊ में मेट्रो टोकन पराबैंगनी किरणों से संक्रमण मुक्त किये जाएंगे। 
 चेन्नई में आज सवेरे मेट्रो रेल सेवा फिर शुरू हो गई है। तमिलनाडु के उद्योग मंत्री एम.सी. सम्पथ ने सवेरे सात बजे मेट्रो ट्रेन में हवाई अड्डे से वाशरमैनपेट मार्ग पर यात्रा कर इस सेवा का उद्घाटन किया।
 कर्नाटक में बेंगलुरू मेट्रो सेवा आज सवेरे फिर शुरू हो गई है। अनलॉक-4 के बाद बंगलुरू की नम्मा मेट्रो सेवा पांच महीने से अधिक के अंतराल के बाद शुरू हुई। अभी मेट्रो सेवा सवेरे आठ बजे से ग्यारह बजे तक और शाम साढ़े चार बजे से साढ़े सात बजे तक उपलब्ध होगी। ग्यारह तारीख से इन सेवाओं का समय बढ़ाकर सवेरे सात बजे से रात नौ बजे तक कर दिया जाएगा।  यात्रियों को कोविड-19 से बचाव के सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english