निर्वाचन आयोग चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए अगले सप्ताह झारखंड, महाराष्ट्र का दौरा करेगा
नयी दिल्ली. महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने के संकेतों के बीच निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह दोनों राज्यों का दौरा कर वहां की चुनावी तैयारियों का जायजा लेगा। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम 23-24 सितंबर को झारखंड और 27-28 सितंबर को महाराष्ट्र का दौरा करेगी। पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा में एक साथ चुनाव हुए थे जबकि झारखंड में विधानसभा चुनाव अलग हुए थे।
हालांकि, सूत्रों ने संकेत दिया है कि इस बार महाराष्ट्र और झारखंड में साथ ही चुनाव कराने की घोषणा की जा सकती है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि झारखंड का कार्यकाल पांच जनवरी को खत्म होगा।










Leave A Comment