प्रधानमंत्री ने कहा - आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य पूरा करने के लिए कपड़ा क्षेत्र महत्वपूर्ण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र महत्वपूर्ण है। श्री मोदी ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र में कौशल विकास, वित्तीय सहायता और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर जोर दे रही है।
प्रधानमंत्री ने आज भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के वस्त्र परंपरा पर एक अंतरराष्ट्रीय वेबीनार को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर के उत्पाद के लिए हम बुनकरों की मदद कर रहे हैं। इसके लिए वैश्विक तकनीक और प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वेबीनार में विचारों के आदान-प्रदान के नए रास्ते खुलेंगे।
श्री मोदी ने कहा कि कपड़ा क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं और घरेलू स्तर पर यह रोजगार प्रदान करने का सबसे अच्छा क्षेत्र है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कपड़ा क्षेत्र ने व्यापार और सांस्कृतिक संबंध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में कपड़ा क्षेत्र में बहुत सारी महिलाएं काम करती है और इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों को बल दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गांधी जी की 150वीं जयंती समारोहों के संबंध में आयोजित किया गया है। महात्मा गांधी ने कपड़ा क्षेत्र और सामाजिक सशक्तिकरण के बीच निकट का संबंध देखा और एक साधारण से चरखे को भारत की आजादी के आंदोलन का प्रतीक बना दिया।
Leave A Comment