दर्दनाक हादसे में दो मासूमों के सिर और धड़ अलग
बाइक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत
बक्सर। बिहार के बक्सर के पुरवा गांव के पास एनएच-84 पर सोमवार को बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। घटना ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एक पुरुष, एक महिला और दो मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम करने के लिए बक्सर भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों मासूम बच्चों के सिर और धड़ अलग अलग हो गए हैं, वहीं महिला का पैर कट कर अलग हो गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि मृतक चक्की के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान छठु कुमार पासवान उम्र-20 वर्ष, दुलारी देवी उम्र-24 वर्ष, अमित कुमार उम्र-7 वर्ष, प्रिंस कुमार उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। सभी मृतक चक्की के जयपाल डेरा गांव के एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि दुलारी देवी अपने देवर के साथ मायके जा रही थी। दो बच्चे भी बाइक पर साथ थे।
Leave A Comment