झारखंड में बंदूक फैक्टरी से हथियार और गोला-बारूद बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर के सोनारी इलाके में एक छोटी बंदूक फैक्टरी से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने शनिवार को तिलु बस्ती के पास स्थित बंदूक फैक्टरी में करीब आठ घंटे तक छापेमारी की और छह पिस्तौल तथा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए।एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है और फैक्टरी के संचालन में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद अधिक जानकारी उपलब्ध होगी।
Leave A Comment