ब्रेकिंग न्यूज़

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित

--प्रारूप मतदाता सूची 12 नवंबर को होगी प्रकाशित, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति*
 रायपुर/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR-2027) की समय-सारणी निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण 2 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।
 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा अन्य दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है। पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
 भारत निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांचें। यदि नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने अथवा किसी अन्य प्रकार की दावा-आपत्ति की आवश्यकता हो, तो निर्धारित अवधि में आवेदन करें। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english