कार के पेड़ से टकराने से चार लोगों की मौत
कोयंबटूर. कोयंबटूर में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से फिसलकर एक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना शुक्रवार रात पेरूर चेट्टीपलायम में हुई।
पेरूर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, "सभी मृतकों की उम्र 19 से 25 साल के बीच थी। घायल को कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है।" उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment