ब्रेकिंग न्यूज़

 अयोध्या में दीपोत्सव पर आयोजित होगा लेजर शो

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में दीपावली पर्व पर आयोजित 'दीपोत्सव-2020' को भव्य स्वरूप प्रदान के लिए शुक्रवार को एक आकर्षक लेजर शो आयोजित किया जाएगा। 
सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को बताया, ''अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित लेजर शो के जरिये भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन का चित्रण किया जाएगा। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगर वासियों द्वारा उनके स्वागत में प्रज्ज्वलित किए गए दीपों की जगमगाहट का चित्रण भी इस लेजऱ शो के माध्यम से देखने को मिलेगा।'' प्रवक्ता के मुताबिक, ''यह लेजऱ शो भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगर वासियों की प्रसन्नता और उनके स्वागत में किए गए आयोजन को भी दर्शाएगा। इसमें शंख और घण्टियों की ध्वनि का समावेश होगा। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित नृत्यों जैसे भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, कुचिपुड़ी और कथक नृत्य को भी इस शो में प्रदर्शित किया जाएगा।'' प्रवक्ता ने बताया, ''इस शो में भगवान श्रीराम की रावण पर विजय के उपरान्त उनके अयोध्या आगमन के दृश्य को चित्रित किया जाएगा और भगवान श्रीराम की स्तुति 'श्रीराम चन्द्र कृपालु भजमन' भी पृष्ठभूमि में सुनने को मिलेगी। लेजऱ द्वारा वर्चुअल आतिशबाजी का कार्यक्रम दीपोत्सव-2020 का एक प्रमुख आकर्षण होगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english