अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां का निधन
नयी दिल्ली. अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का निधन हो गया। वह 89 साल की थीं। अभिनेता के परिवार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, त्रिपाठी की मां का निधन शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में उनके पैतृक गांव में हुआ। त्रिपाठी उनके आखिरी पलों में उनके साथ थे। बयान में कहा गया है, "हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का निधन हो गया है।" अंतिम संस्कार शनिवार को त्रिपाठी के परिवार की मौजूदगी में बिहार के गोपालगंज में उनके पैतृक गांव बेलसंड में किया गया।


.jpg)






.jpg)
Leave A Comment