ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने की उप मुख्यमंत्री के दौरे संबंधी  तैयारियों की समीक्षा

0- सीएम हेल्पलाइन के स्पेशल क्लोज्ड प्रकरणों में पारदर्शिता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश
0- पीपीटी में जिले की प्रमुख उपलब्धियों और विकास कार्यों की प्रगति संक्षिप्त एवं तथ्यपरक रूप से करें प्रस्तुत
0- 23 अक्टूबर को विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, 24 अक्टूबर को होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण
0- समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
बालोद. उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा के प्रस्तावित दो दिवसीय बालोद प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने समय-सीमा की बैठक में दौरे की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने 23 अक्टूबर को होने वाली समीक्षा बैठक तथा 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों और जिले की उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में पारदर्शिता रखने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत स्पेशल क्लोज्ड किए जा रहे प्रकरणों पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इन प्रकरणों को गंभीरता से लें और शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जांच करने के बाद ही उचित कार्रवाई करें।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्पष्ट किया कि प्रकरणों को बंद करने के लिए केवल औपचारिकता पूरी करना उचित नहीं है। प्रत्येक प्रकरण में शिकायत के निराकरण की वास्तविक स्थिति और उससे संबंधित तथ्यपरक कारण स्पष्ट रूप से दर्ज किए जाएं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए सभी विभाग शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें।
पीपीटी में जिले की उपलब्धियां संक्षिप्त और तथ्यपरक रूप से करें प्रस्तुत
कलेक्टर ने उप मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के लिए तैयार किए जा रहे पीपीटी प्रेजेंटेशन में देरी पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि पीपीटी तैयार कर आज प्रथम पाली में ही प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि प्रेजेंटेशन में जिले की प्रमुख उपलब्धियों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति और हितग्राहियों को मिले लाभ की जानकारी संक्षिप्त, स्पष्ट एवं तथ्यपरक रूप से शामिल की जाए। 
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अनावश्यक विस्तृत जानकारी के बजाय योजनाओं के वास्तविक परिणामों और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्राथमिकता दें, ताकि समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की स्थिति का सही आकलन किया जा सके।
अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
समय-सीमा की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित बैठकों में उपस्थित रहें और सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करें। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विभागीय कार्यों में लापरवाही न बरतें।
24 अक्टूबर को विभिन्न विकास कार्यों का होगा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
उल्लेखनीय है कि 23 एवं 24 अक्टूबर  को उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा का दो दिवसीय बालोद प्रवास प्रस्तावित है। 23 अक्टूबर को वे जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, जबकि 24 अक्टूबर को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरित करने, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करने तथा जिले की विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने और आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा है, ताकि समीक्षा बैठक एवं मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सके।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र कुमार वैद्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर, श्री हरिवंश सिंह मिरी, एसडीएम डौण्डीलोहारा श्री लवकेश कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english