ब्रेकिंग न्यूज़

गोवा के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर 50 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखें कार्यकर्ता: नवीन

 पणजी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव में हर मतदान केंद्र पर कम से कम 50 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य तय करने का आह्वान किया। पणजी के निकट कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि 2027 के चुनाव "विकसित गोवा" के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की विकास यात्रा जारी रखने के लिए स्थिर सरकार आवश्यक है।

 
उन्होंने कहा कि बूथ प्रमुख पार्टी के संगठन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति होते हैं।
 
नवीन ने 2027 के चुनाव में हर मतदान केंद्र पर कम से कम 50 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गोवा की प्रति व्यक्ति आय 2014 में 1.12 लाख रुपये से बढ़कर 2023-24 में लगभग 3 लाख रुपये हो गई है। भाजपा अध्यक्ष ने दो हवाई अड्डों, विस्तारित एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्गों और फ्लाईओवर सहित बुनियादी ढांचे के विकास का भी उल्लेख किया और कार्यकर्ताओं से गोवा की बदली तस्वीर के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english