बस पेड़ से टकराई, छह लोगों की मौत, 40 घायल
एमसीबी/छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में एक यात्री बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई जिससे चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और करीब 40 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जिले की पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने बताया कि यह हादसा दोपहर बाद सेमारमठानी मोड़ के पास हुआ। बस में 46 लोग सवार थे और वह मनेंद्रगढ़ से केलहारी गांव की ओर जा रही थी।
सिंह ने एक घायल यात्री के बयान का हवाला देते हुए बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित करीब 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 20 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।' उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों में से दो को सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर के एक अस्पताल में और दो अन्य को चिरमिरी के जिला अस्पताल में भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज मनेंद्रगढ़ के एक अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा तथा जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।











.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment