ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचे, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम गर्मजोशी से किया स्वागत

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर मलेशिया पहुंचे, इस दौरान राजधानी कुआलालंपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मलेशिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कुआलालंपुर पहुंच गया। एयरपोर्ट पर मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुआ। मैं हमारी बातचीत का इंतज़ार कर रहा हूं और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के रिश्तों को और मज़बूत करने की उम्मीद करता हूं ।
प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में रह रहे भारतीय प्रवासियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। पीएम मोदी की इस मुलाकात को लेकर भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मलेशिया में भारतीय मूल के लोग बड़ी तादाद में हैं। इस टूर के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत में एक बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें शास्त्रीय और लोक कला में माहिर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 800 से 1000 डांसर मंच पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
इससे पहले, मलेशिया रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने प्रस्थान वक्तव्य में कहा कि भारत और मलेशिया के ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है। मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ होने वाली चर्चाओं और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं । हमारा लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ करना, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना और नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना होगा।
उन्होंने कहा कि मैं मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं । लगभग तीन मिलियन की संख्या में, वे विश्व के सबसे बड़े भारतीय प्रवासी समुदायों में से एक का प्रतिनिधित्व करते हैं। मलेशिया की प्रगति में उनका अपार योगदान और हमारे दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका हमारी ऐतिहासिक मित्रता की मजबूत नींव है।
पीएम मोदी 7-8 फरवरी को मलेशिया की 2 दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। दौरा अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया संबंधों को समग्र रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बाद हो रहा है। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english